शत्रुजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम के परिजन, सांसद, विधायक।

शत्रुजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम के परिजन, सांसद, विधायक।
Spread the love


10 वर्षों से 200 बच्चों को दे रहे निशुल्क शिक्षा।
नेक कार्यों से अमर रहेंगे सदा।
शाहपुरा 15 सितंबर 2025।
शाहपुरा रियासत के राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध राइफल शूटर शत्रुजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने सोमवार को डिप्टी सीएम परिवार के सदस्य, सांसद, विधायक, प्रदेश के कई राजघरानों, ठिकानों के सदस्य, धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और प्रशंसक शाहपुरा रेतिया पैलेस पहुंचे।
आर्य समाज के पूर्व प्रधान हीरा लाल आर्य ने श्रद्धांजलि सभा में कहा कि शत्रुजीत सिंह राजपरिवार अपने सुदर्शन चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विगत 10 वर्षों से 200 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे है। जो भीलवाड़ा जिले का एक मात्र निजी आर्य समाज का विद्यालय है।
दिवंगत सिंह के साथ राजपरिवार ने क्षेत्र को लोगों को उच्च चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए अपने एक निजी बड़े भूखंड जिला प्रशासन को सुपुर्द किया। राजपरिवार के द्वारा दी गई नजूल संपति से प्राप्त 5.35 करोड़ रुपए की राशि शाहपुरा के जिला चिकित्सालय के लिए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने दिल्ली एम्स के विशिष्ट मिर्गी रोग, मानसिक रोग के विशेषज्ञों के द्वारा शाहपुरा के रेतिया पैलेस में कई निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए।
शाहपुरा में महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित यज्ञ शाला में समय समय पर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली, शांति के लिए हवन आहूत करवाये। दिवंगत सिंह एवं इनके लघु भ्राता राजाधिराज जयसिंह दोनों भाई क्षेत्रीय विकास को नए आयामों से जोड़ने के लिए कई प्रयास किए। जरूरतमंदों को मानवीय सहायता देने, क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए सरकार की मदद कर उन्हें संजोने उनको संरक्षण प्रदान किया, क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने के लिए अपने हेरिटेज स्थलों पर विदेशी मेहमानों को लाकर क्षेत्रीय संस्कृति से रूबरू करवाते है। यही नहीं सिंह ने आने वाले पर्यटकों को मोटिवेट कर लाखों रुपए के कई जीवन रक्षक महंगे उपकरण शाहपुरा जिला चिकित्सालय में हर वर्ष भेंट करवाने में भी अहम भूमिका निभाई। रियासतकालीन परम्परा के तहत गणगौर सवारी सहित कई धार्मिक, सामाजिक कार्यों में ये अग्रणीय है। जीव-जंतुओं और वन्यजीव संरक्षण संरक्षण को उन्होंने जीवन का लक्ष्य बना लिया था।
राजसी परंपरा के अनुसार श्रद्धांजलि सभा में कई विशिष्ट, कई राजघरानों के सदस्य, कई ठिकानों से एवं स्थानीय राजपूत समाज के लोगों, सामाजिक, धार्मिक, सभी राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक डॉ लाला राम बैरवा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी की पुत्री गौरवी सिंह अन्य सदस्य, री. लेफ्टिनेंट कर्नल महावीर सिंह, पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी और कई गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए

राजपरिवार के प्रमुख जयसिंह एवं परिजनों को सांत्वना दी। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। शांति पाठ के साथ सभा का समापन हुआ।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *