विधायक का बडा आरोप- राजस्थान सरकार में बाहरियों का दखल, जनता की सुद कोई नहीं ले रहा….

विधायक का बडा आरोप- राजस्थान सरकार में बाहरियों का दखल, जनता की सुद कोई नहीं ले रहा….
Spread the love

अजमेर। किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र की कई स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रदर्शन के दौरान पेयजल संकट, क्षतिग्रस्त सड़कों, जलभराव, किसानों की फसल मुआवजे, सीवरेज व्यवस्था, नगर परिषद में लंबित पट्टों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि बीसलपुर बांध से पानी छोड़े जाने के बावजूद शहरवासियों तक पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंच रहा है। वहीं जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों में भरे पानी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की ओर से भी फसल बीमा और मुआवजे की तात्कालिक व्यवस्था की मांग रखी गई।

शहर में जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो को भी प्रमुख समस्या बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि इससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। नगर परिषद में लंबित पट्टों और भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर भी कार्यवाही की मांग की गई।

विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि किशनगढ़ की जनता बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार परेशान है और प्रशासन को चाहिए कि इन समस्याओं का त्वरित समाधान करे। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष हमीदा बानो, कई मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पार्षदगण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। लगभग तीन घंटे चले इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

घेराव कार्यक्रम 3 घंटे तक चला इसके बाद में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन दिया गया।

उपखंड कार्यालय घेराव मे विधायक चौधरी के साथ किशनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल, जिला परिषद सदस्य गणेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष समनुर भुट्टो, मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप, मंडल अध्यक्ष रामधन माली, मंडल अध्यक्ष रतन घस्बा, मंडल अध्यक्ष हरिप्रसाद रेगर, मंडल अध्यक्ष कैलाश सेन, राजू गुर्जर सुरसुरा, हरदेव गुर्जर, सत्यनारायण बटेश्वर, किशन गहलोत, पार्षद मोहम्मद तककी, नोरत साहू, पार्षद महेंद्र यादव, पार्षद मोहम्मद रफीक,नसीम अहमद, पार्षद धन्नालाल यादव, पार्षद घनश्याम सोडा, पार्षद गिरिराज गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन मेघवंशी, पार्षद प्रतिनिधि रंजीत चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि मनमोहन पंडित, पार्षद रामसिंह मीणा, एडवोकेट दीपक खटाना, एडवोकेट दिनेश कुमार जाट, पूर्व उपसभापति विपिंदर सिंह, एडवोकेट परमेश्वर बाना, गोविंद मेघवाल, नासिर, युवा कांग्रेस ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष कमल डीडवानिया, दीपक बिरला, चेतन काला, मदन मेघवाल, राजू चुंडीवाल, राधेश्याम वैष्णव, विशंभर वैष्णव, तेजपाल बजाड सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आमजन ने घेराव कार्यक्रम में भाग लिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *