शिविर में खेत तलाई के लिए मौके पर ही जारी हुई वित्तिय स्वीकृतिग्रामीण सेवा शिविर के तहत ग्राम पंचायत भोगादीत में आयोजित किया गया। इस
शिविर में खेत तलाई के लिए मौके पर ही जारी हुई वित्तिय स्वीकृति
ग्रामीण सेवा शिविर के तहत ग्राम पंचायत भोगादीत में आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्राम पंचायत भोगादीत में आए कृषक श्योजीराम पुत्र कल्याण जाट निवासी गागुन्दा ने कृषि विभाग में खेत तलाई के लिए आवेदन किया। इसके लिए विभाग द्वारा शिविर में ही वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें कृषक को 63 हजार रूपए की अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में प्राप्त होगी।
कृषक पूर्व में वर्षा आश्रित फसल ले पाता था इस कारण सिंचाई के अभाव में रबी सत्र की फसल नहीं ले पाने से खेत खाली रह जाता था। शिविर कृषि विभाग द्वारा खेत तलाई निर्माण हेतु स्वीकृती देने से कृषक अब खरीफ एवं रबी सत्र दोनो की फसलों का उत्पादन ले सकता है। कृषक ने बताया की कृषि विभाग द्वारा खेत तलाई निर्माण हेतु अनुदान लेने हेतु विभागीय सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक का पूर्ण सहयोग रहा।