शिवराज राजस्व रिकॉर्ड में पुत्री से बना पुत्रराजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सेवा पर्व पखवाडा के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भोगादीत के गांव गागुंदा के
शिवराज राजस्व रिकॉर्ड में पुत्री से बना पुत्र
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सेवा पर्व पखवाडा के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भोगादीत के गांव गागुंदा के खाता संख्या 332 में खातेदार शिवराज पुत्र मोडू की जगह रेवेन्यू रिकॉर्ड में शिवराज पुत्री मोडू का गलत इन्द्राज था। जिसे शुद्व कराने हेतु प्रार्थी खातेदार शिवराज ने आवेदन किया। इस पर मौके पर ही तहसीलदार अरांई ने पटवारी व गिरदावर से रिपोर्ट मंगवाई व प्रार्थी के नाम शु़िद्व के आदेश जारी कर प्रार्थी को मौके पर ही राहत प्रदान की। प्रार्थी द्वारा शिविर प्रभारी व राजस्व विभाग का आभार प्रकट किया।