मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन के पश्चात 8840 नए मतदान केन्द्रों को भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन के पश्चात 8840 नए मतदान केन्द्रों को भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Spread the love

जयपुर (प्रतीक पाराशर )। प्रदेश में मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन के पश्चात 8840 नए मतदान केन्द्रों को भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीकृति दी है। इस तरह राज्य में अब 61309 बूथ हो जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या को 1200 तक रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है। राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में 17829 मतदान केंद्र ऐसे थे जिनमे मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले समस्त मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन किया जाना है, जिसके तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में मतदान केंद्र के पुनर्गठन प्रस्तावों को स्वीकार कर 8840 नए मतदान केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी। इस तरह राज्य में अब 61309 बूथ हो जाएंगे। इन सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गयी है।
राज्य में जिलेवार मतदान केंद्रों की स्थिति इस प्रकार है।

जिला पुनर्गठन के बाद मतदान केन्द्रों की कुल संख्या

श्रीगंगानगर 1715
हनुमानगढ 1546
बीकानेर 1951
चूरू 1859
झुंझुनूं 2018
सीकर 2417
कोटपुतली-बहरोड़ 1073
जयपुर 5046
खैरथल-तिजारा 882
अलवर 1768
डीग 860
भरतपुर 1247
धौलपुर 1073
करौली 1258
दौसा 1420
सवाईमाधोपुर 1164
टोंक 1309
अजमेर 1640
ब्यावर 1036
डीडवाना -कुचामन 1473
नागौर 1540
पाली 1631
फलौदी 627
जोधपुर 2457
जैसलमेर 758
बाड़मेर 1564
बालोतरा 945
जालोर 1658
सिरोही 906
उदयपुर 2255
सलूंबर 354
डूंगरपुर 1298
बांसवाड़ा 1682
चित्तौड़गढ़ 1671
प्रतापगढ़ 659
राजसमंद 1134
भीलवाड़ा 2195
बूंदी 1037
कोटा 1704
बारां 1177
झालावाड़ 1302

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *