शाहपुरा में गणेशजी के अन्नकूट महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
गणेशजी के अन्नकूट महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब।
झांकियां रही आकर्षण का केंद्र।
आकर्षक विद्युत सजावट, आतिशबाजी से जगमगा उठा हर्ष विहार।
पालिकाध्यक्ष का स्वागत सम्मान
शाहपुरा- देव कृष्ण राज पाराशर। नगर के बड़े गणपति(भाणा गणेश) मंदिर में शाहपुरा श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुजारी जितेंद्र शर्मा के सानिध्य में इस मौके पर विविध धार्मिक, वैदिक अनुष्ठान के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। अभिषेक के बाद गजानंद की भव्य मनमोहक प्रतिमा पर आकर्षक चोला चढ़ाकर मांगलिक लापसी का भोग लगाया गया।
जगदीश, सोनू पोरवाल मिष्ठानकारो द्वारा ल गणेशजी के मोदक तैयार करते हुए अन्य व्यंजन व भोग तैयार किए गए। ढोल नगाड़ों के साथ गणपति की महाआरती उतारी गई। उपस्थित श्रद्धालु के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने परिसर में बैठकर पंगत प्रसादी ग्रहण की।
झांकियां रही आकर्षण का केंद्र:- श्याम समिति की ओर से परिसर में गणपति सहित गिरिराजधरण श्रीनाथजी की विराट झांकी सजाई गई जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। दो सेल्फी प्वाइंटो पर बच्चे महिलाओं में सेल्फी लेने की होड सी मची रही। परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
आकर्षक विद्युत सजावट से जगमगा उठा हर्ष विहार:-
गणपति मंदिर पर समिति की ओर से करवाई गई आकर्षक विद्युत सजावट से हर्ष विहार कॉलोनी, कोठी फील्ड मार्ग रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। परिसर को कई तोरणद्वारों, पताका, गुब्बारों से सजाया गया। मार्ग पर विद्युत फ़र्रियो से मार्ग रोशनी से दमक उठे। महोत्सव के तहत गगन भेदी फ़टाको से से परिसर गूंज उठा, पौन घंटे अनवरत रूप की गई आतिशबाजी से आसमान रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा।
पालिकाध्यक्ष का स्वागत सम्मान:- मंदिर परिसर में नगरपालिका की ओर से 39लाख रुपए से नवनिर्मित बड़े हॉल को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में तैयार करने को लेकर समिति सदस्यों, उपस्थित श्रद्धालुओं की ओर से पालिकाध्यक्ष रघुनंदन सोनी को पुष्पहार, साफा पहना साल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।


