मंत्रिमण्डल की बैठक ग्रामीण विकास राज्य सेवा-2007 की कनिष्ठ श्रृंखला में सीधी भर्ती और पदोन्नति का 50-50 होगा अनुपात |

Spread the love

मंत्रिमण्डल की बैठक ग्रामीण विकास राज्य सेवा-2007 की कनिष्ठ श्रृंखला में सीधी भर्ती और पदोन्नति का 50-50 होगा अनुपात

राजस्थान पंचायती राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री का आभार व्यक्त

आवाज राजस्थान की
—-

अजमेर 05 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई केबिनेट की बैठक में राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा नियम-2007 में संशोधन को स्वीकृति दी है। राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला के पदों के कुल 75% पद वर्तमान में सीधी भर्ती से भरे जाने का प्रावधान है, जिसे केबिनेट के इस निर्णय से संशोधित किया जाकर सीधी भर्ती एवं पदोन्नति का अनुपात 50-50 किया जा सकेगा। इससे राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला के 50%पदों को अतिरिक्त विकास अधिकारियों की पदोन्नति के माध्यम से भरा जा सकेगा।

केबिनेट के इस निर्णय से सहायक एवं अतिरिक्त विकास अधिकारियों की पदोन्नति के लिए अधिक संख्या में पद उपलब्ध होंगे तथा विभाग में विकास अधिकारी के रिक्त पदों को पदोन्नति द्वारा शीघ्रता से भरा जा सकेगा। साथ ही, लंबे समय से विकास अधिकारियों के पदों के रिक्त रहने की समस्या दूर होगी। अतिरिक्त विकास अधिकारियों को विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने से ग्राम विकास अधिकारियों के मनोबल एवं कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।

राजस्थान पंचायती राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल डारा तथा प्रदेश महामंत्री मुरारीलाल पारीक ने राजस्थान सरकार द्वारा मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए निर्णय को पंचायती राज के इतिहास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

साथ ही अजमेर जिले से श्री करणसिंह जोधा, श्री रामनिवास प्रजापति, श्री श्यामसुंदर चचावा, जमील अहमद, अनूप शर्मा,चंद्र नारायण चैधरी, रामदेव लखारा, मनोज कुमार मौर्य,शक्ति सिंह राठौड़, सुख सिंह चारण, जोरावर सिंह, नंदकिशोर कुमावत, सुभाष सोनी, सत्यनारायण लड्ढा, संजय तोषनीवाल, रघुवीर सिंह, आनंदपाल सिंह, देवकरण बेरवा,फिरोज खान, शंकर सिंह, पुरुषोत्तम चैहान, रघुवीर सिंह राजावत सहित सभी अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।
विजय कुमार पाराशर
आवाज़ राजस्थान की
8112213839


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *