शाहपुरा हॉस्पिटल में 2 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रोमा सेंटर

शाहपुरा हॉस्पिटल में 2 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रोमा सेंटर
Spread the love

भूमि पूजन कर रखा नींव का पत्थर, किया शिलान्यास।
क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
शाहपुरा, 16 दिसंबर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा के तहत स्वीकृत 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ट्रोमा सेंटर का मंगलवार को भूमि पूजन हुआ तथा नींव का पत्थर रखा गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाहपुरा के जिला चिकित्सालय परिसर में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर स्थल का शिलान्यास किया। इससे पूर्व श्रीराम मंदिर के महंत सीताराम बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधायक के हाथों भूमि पूजन करवाया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगरमंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधि, चिकित्सालय प्रभारी डॉ अशोक जैन अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विधायक डॉ. बैरवा ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि इस ट्रॉमा सेंटर से सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर आपात स्थितियों में त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों की जान बचाने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि यह ट्रॉमा सेंटर क्षेत्र के लोगों के लिए आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
चिकित्सालय प्रभारी डॉ जैन ने कहा कि यह ट्रॉमा सेंटर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा के तहत स्वीकृत हुआ है। इसके निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जबकि आधुनिक मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए अतिरिक्त 1 करोड़ 7 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
ये होंगे फायदे: डॉ जैन ने बताया कि दुर्घटना के पहले घंटे में इलाज से मृत्यु दर काफी कम हो जाती है। दूर के बड़े अस्पतालों तक पहुंचने से पहले स्थानीय स्तर पर बेहतर देखभाल होगी। क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होंगे।
ये सेवाएं उपलब्ध होंगी: डॉ जैन के अनुसार सेंटर से आधुनिक सुविधाएं और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर (सर्जन, ऑर्थोपेडिक, न्यूरो स्पेशलिस्ट आदि)। आईसीयू, वेंटिलेटर और सर्जिकल सुविधाएं। एक्स-रे, सीटी स्कैन जैसी डायग्नोस्टिक सुविधाएं। ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक और फ्रैक्चर, हेड इंजरी का त्वरित इलाज। आधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस सुविधा और पुनर्वास सेवाएं भी रहेगी।
ट्रोमा सेंटर बनने से जिला अस्पताल को और मजबूत बनाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को भीलवाड़ा जैसे दूर के शहरों में जाने की जरूरत कम पड़ेगी।
ये थे उपस्थित: कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, पूर्व चेयरमैन कन्हैया लाल धाकड़, बालाराम खारोल, रमेश मारू, नरेश व्यास, राजाराम पोरवाल, जितेंद्र पाराशर, मुकेश, कैलाश धाकड़, महावीर सैनी, शारदा, सुनीता, सोनाली पोरवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *