जिला कलेक्टर ने ढसूक गांव में सुनी जन समस्याएं:अतिक्रमण के मुद्दे पर अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश

जिला कलेक्टर ने ढसूक गांव में सुनी जन समस्याएं:अतिक्रमण के मुद्दे पर अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश
Spread the love

अजमेर | अरांई उपखंड क्षेत्र के ढसूक गांव में जिला कलेक्टर लोकबंधु ने ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को भी सुना।

चौपाल के दौरान ढसूक और आसपास के गांवों के लोगों ने सड़क, नाली तथा रास्तों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को इस समस्या से अवगत कराया।

इस पर जिला कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नीतू मीणा, तहसीलदार प्रेम सुख वैष्णव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवदान सिंह और सहायक विकास अधिकारी दौलत सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *