रामचंद्र चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व में अजमेर सरस डेयरी का ऐतिहासिक कीर्तिमान** ₹10 प्रति फैट की दर से रिकॉर्ड 5 लाख लीटर से अधिक दुग्ध संकलन, गत वर्ष से 1 लाख 10 हजार लीटर अधिक *

रामचंद्र चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व में अजमेर सरस डेयरी का ऐतिहासिक कीर्तिमान** ₹10 प्रति फैट की दर से रिकॉर्ड 5 लाख लीटर से अधिक दुग्ध संकलन, गत वर्ष से 1 लाख 10 हजार लीटर अधिक *
Spread the love

अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी सं
रामचंद्र चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व में अजमेर सरस डेयरी का ऐतिहासिक कीर्तिमान
** ₹10 प्रति फैट की दर से रिकॉर्ड 5 लाख लीटर से अधिक दुग्ध संकलन, गत वर्ष से 1 लाख 10 हजार लीटर अधिक **
अजमेर।
अजमेर सरस डेयरी ने दुग्ध संकलन के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए कल 5 लाख लीटर से अधिक दूध का रिकॉर्ड संकलन किया। यह उपलब्धि गत वर्ष की तुलना में लगभग 1 लाख 10 हजार लीटर अधिक है। यह सफलता जिले के दुग्ध उत्पादकों के निरंतर सहयोग, सहकारी व्यवस्था में बढ़ते विश्वास और अजमेर सरस डेयरी की सुदृढ़ नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
अजमेर डेयरी अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पशुपालकों को ₹10 प्रति फैट की दर दिए जाने से उनका भरोसा सरस डेयरी पर और अधिक मजबूत हुआ है। इसी भरोसे के चलते बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक निजी डेयरियों के बजाय सहकारी व्यवस्था से जुड़ रहे हैं, जिससे दुग्ध संकलन में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।
श्री चौधरी ने बताया कि दुग्ध संकलन में हो रही यह उल्लेखनीय बढ़ोतरी केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे पशुपालकों को नियमित आय, सुरक्षित बाजार और भविष्य के प्रति स्थायित्व का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल दुग्ध संकलन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि दुग्ध उत्पादकों के जीवन स्तर में सुधार लाना भी है।
अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि बढ़ते दुग्ध संकलन के अनुरूप दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन को और अधिक बढ़ाने के लिए शत प्रतिशत प्रयास किए जाएंगे, ताकि संकलित दूध का उचित विपणन हो सके और इसका पूरा लाभ दुग्ध उत्पादकों तक पहुंचे। इसके लिए संघ स्तर पर ठोस रणनीति के साथ कार्य किया जा रहा है।
श्री रामचंद्र चौधरी ने विश्वास जताया कि वर्तमान गति को देखते हुए अजमेर सरस डेयरी आने वाले दिनों में प्रतिदिन 6 लाख लीटर से अधिक दुग्ध संकलन के लक्ष्य को भी शीघ्र प्राप्त कर लेगी। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य हासिल होने पर अजमेर सरस डेयरी प्रदेश की अग्रणी सहकारी डेयरियों में और भी मजबूत स्थान बनाएगी।
श्री रामचंन्द्र चौधरी ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के अन्तर्गत गत 3 से 4 माह के बकाया 150 करोड़ रूपये की राशि भुगतान करने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही राज्य सरकार से आग्रह किया कि मिड-डे-मील एवं आंगनबाड़ी योजना में संघ द्वारा जो दूध पाउडर सप्लाई किया गया है उसका 1 वर्ष का अजमेर सरस डेयरी का लगभग 53 करोड़ + 10 करोड़ रूपये बकाया है, जिसे शीघ्र दिलवाने का अनुरोध किया, उक्त मिड-डे-मील एवं आंगनबाड़ी योजना का बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध भुगतान समय पर करने के लिये भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से 50 करोड़ रूपये 9 प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेकर भुगतान किया जा रहा है। चौधरी ने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार उक्त भुगतान भी शीघ्र ही करवाने की व्यवस्था करेगी।
अंत में अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी ने जिले के समस्त दुग्ध उत्पादकों, समिति सदस्यों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *