मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, टोल कर्मचारियों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, टोल कर्मचारियों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
Spread the love

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, टोल कर्मचारियों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

  • बर चिकित्सालय के सामने 6घंटे समझौते के बाद बनी सहमति
  • गरीब मृतक को दिलाया पांच लाख का मुआवजा

बर मारवाड़। बीती रात झाला की चौकी के पास एक दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुरा निवासी एक युवक की मौत की सूचना पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को झाला की चौकी के ग्रामीणों ने बर चिकित्सालय के समाने धरना प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के लिए मोर्चा खोल दिया। चिकित्सालय के सामने धरने प्रदर्शन की सूचना पर बर थाना प्रभारी पन्नालाल मौके पर पहुंच ग्रामीणों से समझाइश की। सैंकड़ों ग्रामीण के साथ धरना स्थल पर मौजूद भाजपा नेता कानसिंह इंदा ने उचित मुआवजा को लेकर रोड़ रोलर मालिक से वार्ता करने के बाद आखिरकार सहमति बनी। इस दौरान झाला की चौकी सरपंच रमेश सिंह, राजू नायक, जितेंद्र मेवाड़ा, पूर्व सरपंच चेतन सिंह रावत, एडवोकेट मुर्तजा कुरैशी, नाथूराम चौहान, गोरखनाथ, मंगलनाथ, खीमसिंह,पंकज मेवाड़ा, टीकम सिंह, केसर सिंह,जालम सिंह, मोहन सिंह फौजी, नरपत सिंह, तरुण सिंह चौहान, रवि गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ज्ञातत्व रहे कि मंगलवार को झाला की चौकी क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक हादसे में भगवानपुरा निवासी मुकेश सिंह पुत्र मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुकेश सिंह अपने घरेलू कार्य पैदल जा रहे था,तभी ट्रैक्टर की ट्रॉली में लोड किया गया रोड़ रोलर अचानक मुकेश सिंह के ऊपर से गिर गया। हादसे में मुकेश सिंह ने मौके पर ही उसकी दम तोड़ दिया। ।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची रायपुर टोल एम्बुलेंस द्वारा शव को ले जाने से इनकार किए जाने पर आम नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एम्बुलेंस कर्मचारियों की संवेदनहीनता और लापरवाही से गुस्सा भड़क उठा और मौके पर विरोध शुरू हो गया।
स्थानीय नागरिकों के कड़े विरोध और दबाव के बाद ही एम्बुलेंस कर्मियों ने शव को अस्पताल पहुंचाया। इस पूरी घटना ने टोल एम्बुलेंस की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गरीब मृतक को दिलावाया पांच लाख का मुआवजा…

देर रात झाला की चौकी पर रोड़ रोलर मालिक की लापरवाही का विरोध पर उतरे ग्रामीणों ने बुधवार चिकित्सालय के सामने उग्र प्रदर्शन कर मुआवजे पर उतरे ग्रामीणों व रोड़ रोलर मालिक ने मिलकर मृतक मुकेश सिंह के परिजनों को पांच लाख की सहायता राशि प्रदान की।

टोल कर्मचारियों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज…

पूर्व पंचायत समिति सदस्य व भाजपा नेता कान सिंह ने बर टोल कर्मचारियों की असंवेदनशीलता व लापरवाही को लेकर बर थाने में मामला दर्ज करवाया। इंदा ने बताया कि टोल कर्मचारियों ने हादसे की सूचना पर देरी से पहुंचने के साथ घोर लापरवाही व आएदिन मिल रही शिकायतों को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *