राजगढ़ भैरूधाम के ‘मनोकामना पूर्ण स्तंभ’ महोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब; राज्यपाल श्री बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी, केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी और जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने टेका मत्था

राजगढ़ भैरूधाम के ‘मनोकामना पूर्ण स्तंभ’ महोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब; राज्यपाल श्री बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी, केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी और जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने टेका मत्था
Spread the love

राजगढ़ भैरूधाम के ‘मनोकामना पूर्ण स्तंभ’ महोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब; राज्यपाल श्री बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी, केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी और जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने टेका मत्था

अजमेर जिले के विश्वप्रसिद्ध राजगढ़ मसानियां भैरूधाम पर आयोजित 23वें ‘मनोकामना पूर्ण स्तंभ’ महोत्सव के अवसर पर आज भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी एवं जल संसाधन मंत्री व पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने शिरकत की और श्री मसानियां भैरूजी महाराज के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी की 101वीं जयंती और पंडित श्री मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर नमन
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती (सुशासन दिवस) और पंडित श्री मदन मोहन मालवीय जी की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें युगपुरुष बताया।

समिति पदाधिकारियो ने किया भव्य स्वागत
सम्मान मंच पर समिति पदाधिकारियों ने राज्यपाल श्री बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी, केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी और मंत्री श्री सुरेश रावत का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया।

अतिथियों का उद्बोधन:
जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “राजगढ़ भैरूधाम की महिमा अपरंपार है। यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। एक जनसेवक के रूप में मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस पवित्र धरा पर सेवा करने का अवसर मिलता है। हमारी सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक केंद्रों का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। भैरूधाम द्वारा संचालित जनसेवा के कार्य सराहनीय हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने इस धाम को कष्ट और परेशानियों को हरने वाला बताया। कहा कि भैरूजी महाराज की कृपा सदैव श्रद्धालूओं पर रहती है। पीड़ित लोग यहां आकर अनेकों व्याधियों से मुक्त होते हैं जो बाबा का दिव्य आशीर्वाद है।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राजगढ़ धाम न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यहाँ से मिलने वाला सामाजिक समरसता और व्यसन मुक्ति का संदेश पूरे समाज के लिए अनुकरणीय है।

नशामुक्ति का दिलाया संकल्प
अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। ‘नशे से होता है परिवार का नाश’ इससे दूर रहने का संदेश दिया।

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
महोत्सव के दौरान धाम परिसर भैरूजी के जयकारों से गुंजायमान रहा। मनोकामना पूर्ण स्तंभ की परिक्रमा के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध नजर आए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जय जय पुष्कर राज।।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *