घर में शादी समारोह हो या अन्य उत्सव, ऑनलाइन बुक करवाइए सरस के उत्पाद

घर में शादी समारोह हो या अन्य उत्सव, ऑनलाइन बुक करवाइए सरस के उत्पाद
Spread the love

घर में शादी समारोह हो या अन्य उत्सव, ऑनलाइन बुक करवाइए सरस के उत्पाद

*बिना किसी भाड़े के आपके घर पहुंचेंगे सरस उत्पाद

**सरस डेयरी अजमेर की नवीन पहल **

अजमेरl घर परिवार में शादी समारोह हो या अन्य कोई उत्सव होl आयोजन के जिम्मेदार व्यक्ति का काफी समय ऐनवक्त पर उपयोग में आने वाली रसद सामग्री की खरीद व मौल भाव में ही व्यतीत हो जाता हैl बाजार से खरीददार के बाद सामान कितनी देर में पहुंचेगा ? इसकी गुणवत्ता सही होगी या नहीं ?सामान पहुंचने में रास्ते में कहीं देरी ना हो जाए? सामान लाने वाले वाहन चालक से भाड़े को लेकर माथापच्ची! इन सबसे आम आदमी को निजात दिलाकर राहत की सांस लेने में अजमेर सरस डेयरी ने नवाचार कर राहत प्रदान की हैl
अब अगर आपके घर परिवार में शादी समारोह, उत्सव, मुंडन, नुक्ता, सगाई समारोह या और भी कोई समारोह हो तो आप दुग्ध उत्पाद अजमेर सरस डेयरी से घर बैठे ऑनलाइन बुक करवा सही समय पर बिना किसी वाहन भाड़े के मंगवा सकते हैं lअजमेर सरस डेयरी द्वारा वर्तमान में दूध से निर्मित 56 प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैंl सामान्य तौर पर सामाजिक समारोह में प्रमुखता से प्रयोग में लिए जाने वाले उत्पाद देशी घी, मक्खन, दूध, दही व पनीर होते हैं lसरस डेयरी द्वारा इन सहित 56 उत्पाद वाजिब दाम पर बुकिंगकर्ता के घर तक बिना किसी वाहन भाड़े के पहुंचने की जिम्मेदारी उठाई हैl अच्छी मात्रा में खरीददारी पर
बाजार भाव से सरस डेयरी में उत्पाद की लागत पर तो वाजिब भाव मिलेगा ही साथ ही सरस डेयरी से य़ह उत्पाद उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचने का कोई वाहन भाड़ा भी सरस डेयरी द्वारा नहीं लिया जाएगाl डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं का अजमेर डेयरी की प्रति अपार स्नेह ने हमें गत कई वर्षों से मिल रहा हैl सरस परिवार उपभोक्ताओं के विश्वास पर हमेशा खरा उतरा हैl उपभोक्ता नकली उत्पाद से बचे तथा शुद्ध का दामन थामे रखे ,इसके लिए सरस परिवार ने य़ह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है l अजमेर सरस डेयरी ने 100 किलोमीटर दूरी तक रहने वाले उपभोक्ताओं द्वारा बुक करवाकर खरीदे गए सरस उत्पाद उपभोक्ता के घर तक बिना किसी वाहन भाड़े के पहुंचाने जाएंगे l

**संकल्प साकार, आंकड़ा चार लाख पार **
डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि जिले के दुग्ध उत्पादकों का डेयरी के प्रति संकल्पित भाव हमेशा रहा हैl प्राइवेट डेयरी में दूध देने से दुग्ध उत्पादक व किसान को उचित दाम नहीं मिलने सहित अनेक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है lसरस डेयरी में दूध देने पर दुग्ध उत्पादकों को ₹5 प्रति लीटर मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना का भी लाभ मिलता हैl दुग्ध उत्पादकों ने डेयरी के प्रति समर्पण भाव को हमेशा कायम रखा है, जिसके साकार परिणाम सामने आए हैं l सर्द ऋतु के बावजूद अजमेर डेयरी ने प्रतिदिन चार लाख लीटर दूध संकलन का आंकड़ा पार कर लिया हैl चौधरी ने कहा कि आमतौर पर ठंड के मौसम में डेयरी द्वारा दूध का खरीद मूल्य कम किया जाता रहा है, लेकिन इस बार किसानों व दुग्ध उत्पादकों के लिए दूध खरीद मूल्य में कोई कटौती नहीं की गई हैl

फोटो-स्वाद राजस्थान का डेयरी के उत्पाद l

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *