ग्रामीण क्षेत्रों मे बने प्रधामंत्री आवास योजना के मकानों पर लगेगे प्रतीक चिन्ह

Spread the love

ग्रामीण क्षेत्रों मे बने प्रधामंत्री आवास योजना के मकानों पर लगेगे प्रतीक चिन्ह

अजमेर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित आवासों पर प्रदेशभर में प्रतीक चिन्ह
(लोगो) अब एक ही रूप में नजर आएंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव आशुतोष एटी
पेडणेकर ने बताया अब पूर्ण आवास के सामने की दीवार पर 80 × 80 सेमी. की जगह (पीले रंग के बेस पर लाल रंग से अंकन) किया जाएगा। साथ ही उस पर लाभार्थी एवं उसके पिता/पति का नाम, कैटेगरी और व्यय राशि को अंकित किया जाएगा। उन्होंने जिला परिषद के सीईओ, पंचायत समितियों के बीडीओ

को समरूपता का भौतिक निरीक्षण कर मुख्यालय रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवासों पर लगा गए लोगो में समरूपता का अभाव और वे दरवाजे के दायीं ओर निर्धारि साइज में नहीं लगाए जा रहे थे।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *