मनरेगा एवं इन्दिरा आवास योजना में कराए गए कामों के सामाजिक अंकेक्षण व ग्रामसभा की मॉनीटिरिंग की जायेगी

Spread the love

मनरेगा एवं इन्दिरा आवास योजना में कराए गए कामों के सामाजिक अंकेक्षण व ग्रामसभा की मॉनीटिरिंग की जायेगी

——++

मनरेगा एवं इन्दिरा आवास योजना में कराए गए कामों के सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्रामसभा की मॉनीटिरिंग के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने राज्य के सभी जिला परिषद के सीईओ को मनरेगा अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत मनरेगा एवं इन्दिरा आवास में कराए गए कार्यों की सामाजिक उपयोगिता एवं इन पर हुए व्यय का सामाजिक अंकेक्षण कराने के लिए शीघ्र ही अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए आदेश जारी किए हैं। सभी पंचायत समितियों में एक निर्धारित तिथि पर सामाजिक अंकेक्षण कार्य किया जाएगा। जिला स्तरीय अधिकारी निर्धारित प्रपत्र में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा की सूचना तैयार कर दूसरे दिन जिला परिषद कार्यालय में सीईओ को देंगे।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *