विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का यात्रा कार्यक्रम

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का यात्रा कार्यक्रम
Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का यात्रा कार्यक्रम
अजमेर, 27 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार 29 मार्च को प्रातः 11 बजे सत्यार्थ सभागार महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 12वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे डॉ भीमराव अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज सभागार में राजस्थान दिवस साप्ताहिक समारोह के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय युवा एवं रोजगार उत्सव के आयोजन में भाग लेंगे। वे दोपहर एक बजे सिंधी युवा संगठन द्वारा जतोई दरबार नगीना बाग में चेटीचण्ड महोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा में भाग लेंगे। फर्स्ट इण्डिया द्वारा दोपहर 3 बजे होटल मेरवाड़ा स्टेट भागचंद की कोठी में आयोजित अजयमेरू गौरव सम्मान सीजन-3 समारोह में भाग लेंगे। श्री देवनानी रविवार 30 मार्च को प्रातः 11 बजे झूलेलाल धाम देहली गेट में चेटीचण्ड महोत्सव एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके द्वारा सोमवार 31 मार्च को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरान्त जयपुर के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *