थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर जिले से बाहर नहींः दिलावर

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर जिले से बाहर नहींः दिलावर
Spread the love

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर जिले से बाहर नहींः दिलावर

शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने जैहलमेर मे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थर्ड ग्रेड शिक्षक का ट्रांसफर जिले से बाहर नहीं होता। सैकंड ग्रेड का संभाग से बाहर नहीं होता और फर्स्ट ग्रेड शिक्षक का प्रदेश भर में कहीं भी ट्रांसफर हो सकता है। पंचायतीराज विभाग में भ्रष्टाचार के संबंध में उन्होंने कहा कि यहां राजीव गांधी की सरकार नहीं है। वे कहते थे कि हम केंद्र से एक रुपया भेजते हैं तो जनता तक 15 पैसा पहुंचता है। यह भाजपा की सरकार है। हम जितनी राशि भेजते हैं, वह सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में पहुंचती है। यह अवश्य है कि ग्राम पंचायतों को सफाई के लिए दी जाने वाली राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है। हमारी सरकार ग्राम स्तर पर स्वच्छता के लिए कृत संकल्पित है, इस संबंध में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। फिर भी फर्क नहीं पड़ा तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी, चाहे वह सरपंच हो या वीडीओ, बीडीओ, सहायक अभियंता या सीइओ।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *