शाहपुरा में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर, एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे उपचार

शाहपुरा में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर, एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे उपचार
Spread the love

दो दिवसीय मिर्गी रोग शिविर 17 से शाहपुरा में। 

ठा. स्व. शत्रुजीत सिंह राठौड़ की स्मृति में  शाहपुरा बाग में लगेगा शिविर।  

निःशुल्क मिर्गी रोग जाँच एवं परामर्श शिविर में 3 माह की निःशुल्क दवा रोगियों को दी जाएगी। 

शाहपुरा 14 मार्च 2026। मानवता की सेवा और स्वर्गीय शत्रुजीत सिंह राठौड़ की स्मृति में 17 , 18 मार्च को शाहपुरा बाग (दरबार की कोठी) में प्रातः 8बजे से दो दिवसीय निःशुल्क मिर्गी रोग जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए शिविर आयोजक माया राठौड़ ने बताया कि पिछले सात वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस सेवा प्रकल्प का उद्देश्य मिर्गी रोग के प्रति जागरूकता फैलाना और पीड़ितों को उचित उपचार प्रदान करना है। 

एम्स नई दिल्ली की विशेषज्ञ देंगी सेवा: शिविर संयोजक तृषा सिंह राठौड़ ने बताया कि इस शिविर में एम्स हॉस्पिटल की प्रसिद्ध न्यूरोलॉजी प्रोफेसर डॉ ममता भूषण सिंहअपनी सेवाएँ देंगी। डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में रोगियों की विस्तृत जाँच की जाएगी और उन्हें परामर्श दिया जाएगा। 

तीन माह की दवा निःशुल्क: इस शिविर में डॉ. ममता भूषण सिंह के सौजन्य से मिर्गी रोगियों को तीन माह की दवा निःशुल्क वितरित की जाएगी। यह सुविधा उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है जो लंबे समय से इस बीमारी के इलाज का खर्च वहन कर रहे हैं। राठौड़ के अनुसार दिवंगत शत्रुजीत सिंह राठौड़ की अगुवाई में पिछले सात वर्षों में इन शिविरो में लगभग 350 से 400 मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। संतोषजनक बात यह है कि रोगी इस दवा के सेवन से इस रोग से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *