अजमेर में आज 5 ग्राम विकास अधिकारियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र जवाहर रंगमंच पर जिला स्तरीय रोजगार समारोह का आयोजन, विभिन्न विभागों के नवचयनित कार्मिक होंगे सम्मानित

अजमेर में आज 5 ग्राम विकास अधिकारियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र जवाहर रंगमंच पर जिला स्तरीय रोजगार समारोह का आयोजन, विभिन्न विभागों के नवचयनित कार्मिक होंगे सम्मानित
Spread the love

अजमेर में आज 5 ग्राम विकास अधिकारियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
जवाहर रंगमंच पर जिला स्तरीय रोजगार समारोह का आयोजन, विभिन्न विभागों के नवचयनित कार्मिक होंगे सम्मानित


अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाड़मेर से आयोजित प्रदेश स्तरीय रोजगार कार्यक्रम के दौरान रिफाइनरी परियोजना का शुभारंभ करेंगे। साथ ही प्रदेशभर के लगभग 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसी क्रम में अजमेर के जवाहर रंगमंच पर जिला स्तरीय रोजगार एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत अजमेर जिले के 5 नवचयनित ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को भी नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इससे युवाओं को सरकारी सेवा में कार्य करने का अवसर मिलेगा तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।नल नियूक्त कार्मिकों को ईस के बाद पंचायत समिति का आवटंन किया जायेगा
समारोह में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक अनीता भदेल, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, जिला महामंत्री अर्जुन नलिया, प्रदेश प्रवक्ता गिरधर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद है।
इसके अलावा जिला कलेक्टर लोकबंधु, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) की आयुक्त नित्या के. सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित है

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *