जिले के 14 सौ किसानों के खेतों पर लगेंगे सौर ऊर्जा पंप संयंत्र

जिले के 14 सौ किसानों के खेतों पर लगेंगे सौर ऊर्जा पंप संयंत्र
Spread the love

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान

अजमेर। किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) के कम्पोनेन्ट बी के तहत जिले को 1400 किसानों के खेतों के जल स्रोत पर सौर ऊर्जा पंप संयंत्र लगाए जाएंगे। उद्यानिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. के.पी. सिंह राजावत ने बताया कि किसानों को सौर ऊर्जा पंप संयंत्र का लाभ उठाना चाहिए। कृषक के पास न्यूनतम 0.4 हैक्टर का भू-स्वामित्व हो एवं सिंचाई के लिए कृषि विद्युत कनेक्शन ना हो अथवा अन्य वैकल्पित साधन पर निर्भर है। उन्हें सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा पंप संयंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराया जाना योजना का उद्देश्य है।

ऐसे करना होगा आवेदन

सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए जन आधार एवं आधार कार्ड की प्रति, जमाबन्दी की नवीनतम प्रति, सिंचाई स्रोत प्रमाण पत्र, पूर्व में अनुदान नहीं लिए जाने का प्रमाण पत्र, कृषक पात्रता का प्रमाण पत्र, कृषक हिस्सा राशि जमा कराने का सहमति पत्र देना होगा। योजना के तहत कृषकों को 3 एचपी, 5 एचपी एवं 7.5 एचपी सौर ऊर्जा पंप स्थापना इकाई लागत का 60 प्रतिशत अनुदान देय है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कृषकों को 45 हजार रुपए का अतिरिक्त अनुदान देय है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *