देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष भड़ाना का डोटासरा पर निशाना, बोले- राजनीतिक शुचिता पर सवाल

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष भड़ाना का डोटासरा पर निशाना, बोले- राजनीतिक शुचिता पर सवाल
Spread the love

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 17 सितंबर से होगी। मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने दी।

इस मौके पर ओमप्रकाश भड़ाना ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डोटासरा मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल केवल टीआरपी बढ़ाने के लिए करते हैं और इस दौरान अक्सर अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। भड़ाना ने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक शुचिता के लिए उचित नहीं है।

भड़ाना ने आगे कहा कि “खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे” कहावत कांग्रेस नेताओं पर बिल्कुल सटीक बैठती है। जब उनके पास कहने को कुछ नहीं होता तो वे ओछी बयानबाजी पर उतर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का महिलाओं को लेकर की जाने वाली टिप्पणियां उनकी ओछी मानसिकता को उजागर करती हैं।

बीजेपी के सेवा पखवाड़े की जानकारी देते हुए भड़ाना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना के उद्देश्य से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, मैराथन, स्वच्छता अभियान और प्रधानमंत्री से जुड़े डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन शामिल होगा। पखवाड़े की शुरुआत रक्तदान शिविर से की जाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *