सीईओ रामप्रकाश ने कर्मचारियों को दी राहत, ग्राम विकास अधिकारियो ने जताया आभार
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं मे कम प्रगति पर जिला परिषद के अधिन आने वाली जवाजा पंचायत समिति क्षेत्र के 12 ग्राम विकास अधिकारियो को नोटिस जारी कर कार्यो मे प्रगति लाने के निर्देश जारी किये गये थे उक्त नोटिस के पच्छात ग्राम विकास अधिकारियो ने लक्ष्य की पुर्ति कर जिला स्तर पर अवगत करवा दिया था परन्तु विभिन्न कारणो से ग्राम विकास अधिकारियो को दिये गये नोटिस को समाप्त नही किया जा सका यह मामला वर्तमान भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुडे अधिकारी सीईओ राम प्रकाश के संज्ञान में आने पर सीईओ ने प्रकरणो की जांच करवाई तब
स्वामित्व योजना के अन्तर्गत पंचायत समिति जवाजा जिला अजमेर/ब्यावर की 12 ग्राम पंचायतो के ग्राम विकास अधिकारियों को सीसीए 17 के अन्तर्गत ज्ञापन/आरोप पत्र जारी किये गये थे जिसके संबंध में 8 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा जिला परिषद कार्यालय को जवाब प्रस्तुत किये गये। jawab संतोषजनक prapt hone par जॉच समाप्त करने का निर्णय लिया गया! निर्णय पर ग्राम विकास अधिकारीयों मे खुशी की लहर छा गयी यह कर्मचारी काफी समय से पदोन्नति, सहित विभिन्न राजकीय परिलाभो से वंचित थे एसे मे सीईओ राम प्रकाश द्वारा कर्मचारियों के हितो मे लिये गये फैसले से कार्मिकों को बडी राहत मिली है
यह है ग्राम विकास अधिकारी
- दीपचंद वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बामनहेड़ा
- गुड्डु मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बाड़ियाभाऊ
- गुड्डु मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत तारागढ़
- हेमंत बजाड़, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बनजारी
- मोनू गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बड़ाखेड़ा
- प्रवीण सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बराखन
- राहुल पंवार, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सातुखेड़ा
- सरोज गर्ग, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत रूपनगर