उदयपुर में शक्तिनगर बॉटलनेक प्रकरण में समाधान की नई पहल, प्रभावितों को भूमि मिलने की उम्मीद मजबूत

उदयपुर में शक्तिनगर बॉटलनेक प्रकरण में समाधान की नई पहल, प्रभावितों को भूमि मिलने की उम्मीद मजबूत
Spread the love

उदयपुर। शहर के बहुप्रतीक्षित शक्तिनगर बॉटलनेक सुधार प्रकरण में एक बार फिर समाधान की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं। राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव रवि जैन ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण कर स्थिति की प्रत्यक्ष समीक्षा की। इस दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन ने उन्हें प्रकरण से जुड़ी जमीनी वास्तविकताओं से अवगत कराते हुए प्रभावित परिवारों को शीघ्र भूमि आवंटन के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूर्ण कराने का आग्रह किया।

विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि पूर्व में भी इस मुद्दे को सरकार के उच्च स्तर पर उठाया गया है। हाल ही में कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रकरण रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई थी। अब प्रमुख शासन सचिव के निरीक्षण से प्रभावितों में नई आशा जगी है।

वर्षों से लंबित है भूमि आवंटन

शक्तिनगर क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने के लिए नगर निगम द्वारा स्थानीय नागरिकों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। बदले में प्रभावित परिवारों को अन्य स्थान पर भूमि देने का निर्णय हुआ, लेकिन विभिन्न कानूनी अड़चनों के चलते वर्षों से आवंटन प्रक्रिया अटकी हुई है। इससे प्रभावित परिवार लगातार अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।

अधिकारियों के साथ मौके पर हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की फाइलें मंगवाकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रक्रियागत बाधाओं को शीघ्र दूर कर व्यावहारिक समाधान निकालने के निर्देश दिए।

मौके पर बड़ी संख्या में प्रभावित नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और शीघ्र न्याय की मांग की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *