ग्राम पंचायत अजयसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई
AJmer | राजस्थान सरकार की योजनाओं के अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम पंचायत अजयसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल वितरण समारोह मुख्य अतिथि भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
छात्राओं के साइकिल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन कृष्णा , सुमन, ललिता, उषा, गीता, हेमंत, हनुमान दाधीच सहित भाजपा दीनदयाल मंडल उपाध्यक्ष विजय सिंह टांक , जवाहर , सोहन , मोहन समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।