केन्द्रीय बजट में हर वर्ग को राहत: मध्यम वर्ग से लेकर किसानों तक के लिए दूरगामी फैसले

केन्द्रीय बजट में हर वर्ग को राहत: मध्यम वर्ग से लेकर किसानों तक के लिए दूरगामी फैसले
Spread the love

नसीराबाद- अनिल लोहरे । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने केन्द्रीय बजट को हर वर्ग के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इसमें दूरगामी निर्णय लिए गए हैं। नसीराबाद में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत के साथ उन्होंने बजट की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि बजट में मध्यम वर्ग को आयकर स्लैब में स्थिरता प्रदान की गई है। संशोधित रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है, जिससे करदाताओं को सुविधा होगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक स्कूटर, ईवी वाहन और सोलर से संबंधित उत्पादों पर शुल्क घटाने से आम नागरिकों को राहत मिलेगी। कैंसर समेत 17 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी समाप्त करने से इलाज किफायती होगा।

उन्होंने बताया कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 11.2 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। युवाओं के लिए गेमिंग और कॉमिक सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया गया है। महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना, प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास निर्माण तथा ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता हेतु विभिन्न योजनाएं शुरू की जाएंगी।

किसानों के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कृषि, नारियल, काजू, रेशम और खादी को बढ़ावा देने जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं बजट में शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा, जिला महामंत्री शक्ति सिंह रावत, अर्जुन नालिया, जिला मंत्री चारू बाबानी, महेश बाबानी, महेंद्र पथरिया, राजेश लखन सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *