सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
Spread the love

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को अजमेर पहुंचे और कायड़ विश्राम स्थली पर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बिजली, पेयजल, मंच, सुरक्षा एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में आने वाले लोगों के लिए परिवहन, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों से आने वाले जनसमूह को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए विशेष प्रबंध करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, जिला कलेक्टर लोकबंधु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर राजस्थान को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनमें लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल हैं। साथ ही एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग और बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *