राजस्थान बीजेपी में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां, संभाग और जिला स्तर पर मीडिया प्रभारियों की घोषणा
जयपुर (prateek parashar )। राजस्थान बीजेपी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संभाग और जिला स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन की मीडिया गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा।
ये नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई हैं।
संभाग स्तर पर इन्हें मिली जिम्मेदारी
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार जोधपुर संभाग से रतनलाल शर्मा, जयपुर संभाग से कैलाश वर्मा, उदयपुर संभाग से कुलदीप धनकड़, बीकानेर संभाग से डॉ. दशरथ सिंह शेखावत, भरतपुर संभाग से लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अजमेर संभाग से सुमन शर्मा और कोटा संभाग से ज्योति खंडेलवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला स्तर पर भी व्यापक नियुक्तियां
जोधपुर संभाग के तहत जोधपुर शहर से लोकेन्द्र सिंह राजावत, जोधपुर देहात उत्तर से जोगेन्द्र राजपुरोहित, जोधपुर देहात दक्षिण से राजकुमार शर्मा, पाली से अरविंद गिरधर, जालौर से ओमप्रकाश विश्नोई, सिरोही से ललित लकवाल, बाड़मेर से जेपी यादव, बालोतरा से रेवत सिंह राजपुरोहित और जैसलमेर से सूरज सोनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
उदयपुर संभाग में उदयपुर शहर से विकास बारहठ, उदयपुर देहात से प्रीति शर्मा, राजसमंद से नम्रता सिंह, बांसवाड़ा से जयपाल सिंह मांडोता, डूंगरपुर से मुकेश रावत, चित्तौड़गढ़ से रमेश नवहाल और प्रतापगढ़ से विक्रम सिंह शेखावत को जिम्मेदारी दी गई है।
कोटा संभाग में भी नियुक्तियां
कोटा संभाग में कोटा शहर से तन्मय शर्मा, कोटा देहात से शैलेष कौशिक, बूंदी से शिवांगी सिकरवार, बारां से पंकज मेहता और झालावाड़ से मदन प्रजापत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

संगठन और सोशल मीडिया समन्वय पर जोर
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया विंग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि जिला स्तर तक संगठन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से प्रचारित किया जा सके।
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के गृह जिले पाली का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।