न्यायाधीशो ने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।

न्यायाधीशो ने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
Spread the love

शाहपुरा के विद्यालयों में साइबर क्राइम पर जागरूकता शिविर आयोजित
न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा व साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
शाहपुरा 10 अप्रैल 2026।
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए तथा उनके बचाव को लेकर शनिवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी एवं न्यायिक अधिकारी एसीजेएम सीमा चौहान ने अलग अलग विद्यालयों में विद्यार्थियों को “साइबर क्राइम” विषय पर विधिक साक्षरता शिवरों में जागरूकता का संदेश दिया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा के तत्वाधान में इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में एडीजे हाशमी ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सतर्क रहने की आवश्यकता बताई तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, अधिवक्ता दीपक पारीक, न्यायालय स्टाफ राजेश नील, विद्यालय के डायरेक्टर रामपाल बिड़ला प्रदीप पारीक एवं प्रधानाचार्य खुशनूर बानो सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

वही दूसरा शिविर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में एसीजेएम सीमा चौहान की अगुवाई में आयोजित हुआ। जिसमें एसीजेएम चौहान ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग एवं साइबर बुलिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इन अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए डिजिटल सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड के उपयोग, ओटीपी साझा न करने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा, न्यायालय स्टाफ राहुल धाकड़, पीएलवी रीना देवी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा लाल जांगिड़ उपस्थित रहे। उक्त दोनों शिविरों में कुल 550 विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *