जिला परिषद ने ADA को स्वीकृत कार्यों की तकनीकी स्वीकृति जारी करने के दिए निर्देश
अजमेर | विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत
अजमेर दक्षिण विधायक विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय स्वीकृत तीन कार्यों की तकनीकी स्वीकृति क्षेत्र अजमेर विकास प्राधिकरण द्वार जारी कर जिला परिषद को प्रेषित नहीं किए जाने को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधकारी राम प्रकाश ने एडीए सचिव अनिल कुमार पूनिया को खत लिखकर बकाया कार्यों की तकनीकी स्वीकृति मय दस्तावेज भिजवाने का आग्रह किया है।
विकास योजना
निर्देशों की पालना नहीं होने से शुरू नहीं हुए विकास कार्य
उल्लेखनीय है कि अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने
विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत वार्ड नंबर 20 में राजेन्द्र स्कूल के पीछे माता मंदिर के सामने वाली गली, तीन टांग की छतरी तक सड़क निर्माण, वार्ड नंबर 46 में पी. के. कैटर्स धोलाभाटा अंडर ब्रिज के पास शिव विहार कॉलोनी गली नंबर 1 में सड़क निर्माण तथा वार्ड 51 में महात्या ज्योतिबा एवं सावित्री बाई फुले कॉलोनी अनमोल फैंसी स्टोर से लेकर नाथजी की बगीची तक सड़क व नाली निर्माण कार्य की अनुशंसा की है। इन तीनों कार्यों के लिए एडीए को कार्यकारी ऐजेंसी नियुक्त कर जिला परिषद ने तकनीकी स्वीकृति जारी कर प्रेषित करने के निर्देश दिए थे उसकी पालना में विलम्ब होने के कारण वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं की जा सकी है। ऐसे में तीनों निर्माण कार्य शुरू होने में भी विलम्ब हो रहा है।