पडांगा – चापानेरी में चना खरीद उप केंद्र शुरू,30 किमी दूर जाने से राहत

पडांगा – चापानेरी में चना खरीद उप केंद्र शुरू,30 किमी दूर जाने से राहत
Spread the love

आवाज़ राजस्थान की – बांदनवाड़ा/अजमेर |

क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पडांगा और चापानेरी गांवों में समर्थन मूल्य पर चना खरीद के लिए नए उपकेंद्र शुरू कर दिए गए हैं। इससे अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर जाने की मजबूरी से छुटकारा मिल गया है।

उपकेंद्रों का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले ये उपकेंद्र बिजयनगर क्रय-विक्रय समिति के अधीन संचालित होते थे, लेकिन प्रशासनिक बदलाव के बाद इन्हें सरवाड़ समिति से जोड़ दिया गया था, जो किसानों के लिए काफी दूर था।नसीराबाद समिति से जोड़े गए उपकेंद्र

किसानों की समस्या को देखते हुए अब दोनों उपकेंद्रों को नसीराबाद क्रय-विक्रय समिति से जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही तुलाई केंद्र भी शुरू कर दिया गया है, जिससे खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।

स्थानीय प्रतिनिधियों ने रखी मांग

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री सुरेश जांगिड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने भिनाय में भी क्रय-विक्रय समिति खोलने की मांग रखी, जिस पर विधायक कानावत ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *