नगर निकाय चुनाव–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
नगर निकाय चुनाव–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
जयपुर, 22 अप्रेल। निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव–2026 के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। राज्य की 309 स्थानीय निकायों में से 195 निकायों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। शेष 113 स्थानीय निकायों की मतदाता सूची का कार्यक्रम पृथक से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि 20 फरवरी, 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में कुल 1,13,29,913 मतदाता शामिल थे। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद 2,27,879 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 5,49,916 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसके बाद अंतिम प्रकाशन में कुल 1,10,07,876 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य के 195 नगर निकायों में प्रकाशित इस अंतिम मतदाता सूची में 56,57,921 पुरुष, 53,49,578 महिलाएं तथा 377 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि ड्राफ्ट सूची की तुलना में अंतिम सूची में 3,22,037 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है, जो लगभग 2.90 प्रतिशत (ऋणात्मक) है। जिला स्तर पर जोधपुर में 16.9 प्रतिशत तथा उदयपुर में 11.50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि बाड़मेर में 2.50 प्रतिशत एवं नागौर में 2.40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
राज्य के 39 जिलों में नगर निकायों के 6,485 वार्डों तथा 12,198 मतदान केंद्र बनाए गए है।