जयपुर में कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय घेराव कल, अजमेर से जाएंगे 400 से ज्यादा कार्यकर्ता
अजमेर – अजमेर में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के निवास कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में 21 मई को जयपुर में भाजपा मुख्यालय के घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक में नीट परीक्षा पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए भाजपा मुख्यालय का घेराव करेंगे।
शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए। बताया गया कि अजमेर से करीब 400 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर रवाना होंगे।
बैठक में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, चेतन डूडी, फखरे मोइन, लक्ष्मी बुंदेल, कमल वर्मा, शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चंदन सिंह, गजेंद्र सिंह रलावता, गणेश चौहान, हेमंत जोधा, सुमित मित्तल, ईश्वर राजोरिया, सुरजीत कपूर, नवीन कच्छावा, डॉ. एसडी मिश्रा, शैलेश गुप्ता सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।