अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधि मंडल ने राधा कृष्ण महाराज को अजमेर में श्री राम कथा करने हेतु निमंत्रण दिया
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला शाखा अजमेर
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रतिनिधि मंडल ने राधा कृष्ण महाराज को अजमेर में श्री राम कथा करने हेतु निमंत्रण दिया
अजमेर 4 जुलाई / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को प्रातः प्रसिद्ध कथावाचक श्री राधा कृष्ण महाराज से माहेश्वरी भवन, पुष्कर में मुलाकात कर उनका माल्यार्पण कर व दुपट्टा तथा शॉल औढाकर अभिनंदन किया तथा दिसम्बर 2026 से मार्च 2027 के मध्य अजमेर की पावन धरा पर श्री राम कथा करने का आग्रह किया l श्री राधा कृष्ण महाराज ने अजमेर में कार्यक्रम करने हेतु आश्वस्त किया l
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर के महामंत्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री राधा कृष्ण महाराज से मुलाकात करने वाले वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, जिला महामन्त्री उमेश गर्ग, रमेशचंद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय आनंद प्रकाश गोयल, अमित खंडेलवाल, शैलेंद्र अग्रवाल व हिमांशु खंडेलवाल शामिल थे l