नवनियुक्त एसीबीईओ गणपतलाल मीणा का संघर्ष समिति ने किया सम्मान
हंसराज खारोल, कुशायता। आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति, सावर के तत्वावधान में सीबीईओ कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में एसीबीईओ पद पर कार्यभार ग्रहण करने वाले गणपतलाल मीणा का साफा, माल्यार्पण एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व एसीबीईओ नेमीचंद सामरिया का भी साफा एवं माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष घनश्याम पंवार, संरक्षक सूरजकरण मालावत, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण महावर, कोषाध्यक्ष कालूराम रेगर, सचिव विनोद पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांदमल सामरिया, उपाध्यक्ष भरतराम धोबी, समाजसेवी मनजीत सेन, छोटूलाल पंवार सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।