पीएमओ व रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. विनायक गौड़ का जन्मदिन सेवा व सादगी के साथ मनाया
नसीराबाद-अनिल लोहरे । उप जिला चिकित्सालय नसीराबाद के पीएमओ एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. विनायक गौड़ का जन्मदिन उनके निवास स्थान पर सेवा व सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा की भावना प्रमुख रही।
इस अवसर पर संत डॉ. बालकिशन शर्मा की उपस्थिति रही। उन्होंने डॉ. गौड़ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद महेंद्र डाबी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश पारचे, रोटरी क्लब प्रोजेक्ट चेयरमैन विजय कुमार मेहरा, जय किशन बागवानी, डॉ. युसूफ, नंदकिशोर गर्ग, पत्रकार श्याम सिंह सांखला, रोहित जैन व अनिल लोहरे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने डॉ. गौड़ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।