नसीराबाद सदर पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर चोरी का आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, चांदी का छत्र बरामद

नसीराबाद सदर पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर चोरी का आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, चांदी का छत्र बरामद
Spread the love

नसीराबाद सदर पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर चोरी का आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार, चांदी का छत्र बरामद

अजमेर। अजमेर जिले की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर में चोरी की वारदात का मात्र 8 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया करीब 5 फीट लंबा एवं लगभग 2.5 किलोग्राम वजनी चांदी का छत्र (छड़ी) भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अभयपाल ने बताया कि 15 जुलाई को नसीराबाद सदर थाने में राजपुरा निवासी विनोद रामपुरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि श्री तेजाजी महाराज धाम मंदिर में अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर चांदी की छत्र, दानपात्र की नकदी, महाराज के वस्त्र तथा अन्य सामान चोरी कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने विशेष उर्फ नानू गुर्जर (31 वर्ष), निवासी इंदौलिया, थाना नसीराबाद सदर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया चांदी का छत्र बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (केकड़ी) राजेश कुमार मीणा के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी कृष्ण कुमार खटवासी के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रोहेश्याम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *