दादागुरु की समाधि नगरी नसीराबाद में प्रथम बार हुआ परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री निस्पृहसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश
दादागुरु की समाधि नगरी नसीराबाद में प्रथम बार हुआ परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री निस्पृहसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश
नसीराबाद । दादागुरु की समाधि नगरी नसीराबाद के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय रहा कि प्रथम बार परम पूज्य मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि श्री निस्पृहसागर जी महाराज ससंघ का नगर में मंगल प्रवेश हुआ।
मंगल प्रवेश के अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह, भक्ति एवं श्रद्धा के साथ पूज्य मुनिराजों की अगवानी की। जयघोष, धर्मध्वज एवं मंगलमय वातावरण के बीच नगर धर्ममय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेवों के दर्शन एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाया।
यह ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय अवसर नसीराबाद के धार्मिक इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। समस्त जानकारी दिगंबर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष निहालचंद बडजात्या व निखिल पाटौदी से प्राप्त हुई