पंचायत प्रशिक्षण केंद्र अजमेर के आचर्य बने रवीन्द्र जोधावत
पंचायत प्रशिक्षण केंद्र अजमेर के आचर्य बने रवीन्द्र जोधावत
अजमेर/जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने पंचायत प्रशिक्षण केंद्र, अजमेर में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंचायत प्रशिक्षण केंद्र, अजमेर की आचार्य सीमा गौड़ के स्थानांतरण के तबादले के बाद केंद्र के कार्यों के संचालन हेतु व्याख्याता (अभियांत्रिकी) रविन्द्र जोधावत को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आचार्य, पंचायत प्रशिक्षण केंद्र, अजमेर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
आदेश में बताया गया है कि सीमा गौड़ का स्थानांतरण पूर्व में पंचायत समिति भैरून्दा (जिला नागौर) किया जा चुका है। उनके स्थानांतरण के कारण यह अंतरिम व्यवस्था की गई है ताकि प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्य बिना किसी व्यवधान के जारी रह सकें।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं अतिरिक्त संयुक्त शासन सचिव (तृतीय) जसवंत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। आचार्य पद पर रवीन्द्र जोधावत ने कार्यभार सभांल लिया है