ग्राम पंचायत अरांई में आयोजित शिविर में देखने को मिला, जहाँ व

ग्राम पंचायत अरांई में आयोजित शिविर में देखने को मिला, जहाँ व
Spread the love

सफलता की कहानी

ग्रामीण सेवा शिविर-2026

अरांई शिविर में रमेशचंद, मुकेश, राजेश और सीता को मिला मकान का पट्टा

भू-स्वामित्व मिलने से दूर हुई बैंक लोन की अड़चन

राजस्थान सरकार द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके ही गाँव में स्थायी अधिकार और प्रशासनिक राहत देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प-2026 ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

ऐसा ही एक सुखद और राहत भरा मामला जिले की अरांई तहसील के अंतर्गत अटल सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत अरांई में आयोजित शिविर में देखने को मिला, जहाँ वर्षों से अपने ही घर के मालिकाना हक के लिए परेशान हो रहे ग्रामीणों को मौके पर ही पट्टा प्रदान किया गया।

ग्राम अरांई निवासी श्री रमेशचंद (पुत्र श्री सुवालाल), श्री मुकेश पंवार व श्री राजेश पंवार (पुत्र श्री ओमप्रकाश) तथा श्रीमती सीता (पत्नी श्री प्रधान जाट) अपने-अपने मकानों में पिछले 20 से 30 वर्षों से निवास कर रहे थे। इतने लंबे समय से रहने के बावजूद उनके पास अपने मकान का कोई वैधानिक भू-स्वामित्व सम्बंधी दस्तावेज (आवासीय पट्टा) उपलब्ध नहीं था। पट्टा न होने के कारण उन्हें बैंक से लोन लेने तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में भारी समस्याओं और अड़चनों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्राम पंचायत अरांई में आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रार्थियों ने पंचायतीराज विभाग के काउंटर पर आवासीय पट्टे के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

शिविर में मौजूद अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आवेदनों का परीक्षण करवाया और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं मौके पर ही पूर्ण करते हुए प्रार्थियों के नाम से विधिवत आवासीय पट्टे जारी कर दिए। शिविर स्थल पर ही उपखण्ड अधिकारी नीतू मीना, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकास अधिकारी श्री शिवदान सिंह तथा तहसीलदार श्रीमती नेहा कंवर की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें उनके मकानों के पट्टे ससम्मान सौंपे गए।

बरसों पुराना सपना साकार होने और हाथोंहाथ भू-स्वामित्व का पट्टा मिलने से सभी लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बताया कि अब पट्टा मिल जाने से उन्हें बैंक से लोन प्राप्त करने में आसानी होगी और उनके घर का मालिकाना हक पूरी तरह सुरक्षित हो गया है।

प्रार्थियों ने इस पारदर्शी, त्वरित और संवेदनशील व्यवस्था के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय, शिविर प्रभारी तथा पंचायतीराज विभाग का हृदय से आभार प्रकट किया है।

शिविर के दौरान सहायक विकास अधिकारी संजय तोषनीवाल, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रशासक, पटवारी, गिरदावर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *