ग्राम पंचायत सराना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर दो भाइयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भूमि बंटवारा विवाद के सुखद समाधान का साक्षी बना।

ग्राम पंचायत सराना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर दो भाइयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भूमि बंटवारा विवाद के सुखद समाधान का साक्षी बना।
Spread the love

सफलता की कहानी

ग्रामीण सेवा शिविर-2026

सराना शिविर में भाइयों के बीच संयुक्त खातेदारी भूमि के बंटवारे का हुआ त्वरित निस्तारण

खत्म हुआ आपसी विवाद, सुगम हुआ खेती-किसानी का काम

राजस्थान सरकार द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को उनके गाँव में ही पारदर्शी, सुलभ और त्वरित राहत देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं के निस्तारण का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में जिले की टांटोटी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर दो भाइयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भूमि बंटवारा विवाद के सुखद समाधान का साक्षी बना।

ग्राम सराना निवासी श्री गोपाल (पुत्र श्री रायचंद नाई) एवं श्री भंवर (पुत्र श्री रायचंद नाई) के मध्य संयुक्त खातेदारी की कृषि भूमि के बंटवारे का प्रकरण काफी समय से लंबित चल रहा था। भूमि का स्पष्ट व आधिकारिक विभाजन न होने के कारण दोनों भाइयों को खेती-किसानी के दैनिक संचालन, फसल प्रबंधन तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि दोनों पक्षों द्वारा पूर्व में आपसी स्तर पर समझौते का प्रयास किया गया था, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा था।

शिविर के दौरान संबंधित पक्षों ने राजस्व विभाग के काउंटर पर पहुँचकर तहसीलदार महोदय के समक्ष अपनी समस्या रखी। तहसीलदार के निर्देशों पर राजस्व विभाग के भू-अभिलेख निरीक्षक (गिरदावर) एवं पटवारी द्वारा मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों एवं राजस्व रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। तत्पश्चात नियमानुसार पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए दोनों पक्षों की सहमति से भूमि बंटवारे का प्रकरण मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।

बंटवारा प्रक्रिया पूर्ण होते ही दोनों खातेदारों के हिस्से की भूमि का स्पष्ट निर्धारण कर दिया गया, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद या अंदेशे की संभावना समाप्त हो गई है। अब दोनों भाई बिना किसी मतभेद के अपनी-अपनी भूमि का स्वतंत्र उपयोग व प्रबंधन कर सकेंगे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ भी सुगमता से ले सकेंगे।

बिना किसी अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर काटे और भाग-दौड़ के अपनी वर्षों पुरानी समस्या का गांव में ही समाधान होने पर लाभार्थियों ने बेहद खुशी जताई। उन्होंने इस जन-कल्याणकारी पहल के लिए राजस्थान सरकार, माननीय मुख्यमंत्री महोदय, कैम्प प्रभारी, तहसीलदार तथा राजस्व विभाग की पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *