130 नवपदोन्नत विकास अधिकारियों ने किया पंचायती राज मंत्री सहित अधिकारियों का सम्मान

130 नवपदोन्नत विकास अधिकारियों ने किया पंचायती राज मंत्री सहित अधिकारियों का सम्मान
Spread the love

130 नवपदोन्नत विकास अधिकारियों ने किया पंचायती राज मंत्री सहित अधिकारियों का सम्मान


जयपुर। राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा (RDS) में अतिरिक्त विकास अधिकारी से जूनियर स्केल (विकास अधिकारी) पद पर पदोन्नत हुए 130 अधिकारियों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश महामंत्री शिलराज चौधरी ने बताया की समारोह में पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायती राज जोगाराम सहित विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
समारोह में नवपदोन्नत विकास अधिकारियों ने पदोन्नति में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं एवं ग्रामीण विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से सभी नवपदोन्नत विकास अधिकारियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। संघ ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और पंचायतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह के अवसर पर मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए भी राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *