भगवान राजाराम की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

भगवान राजाराम की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब
Spread the love

घर-घर जले दीप, रोशनी से झगमगा उठा शाहपुरा

शाहपुरा के 230 मंदिरों में नगर परिषद ने की गई सजावट

नगर के मुख्य बाजारों, चौराहों को पताको व विधुत रोशनी से सजाया

शाहपुरा-राजेंद्र पाराशर। अयोध्या में 22जनवरी को रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शाहपुरा में कई धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान हुए। इस महोत्सव को लेकर रामभक्तों में जोरदार उत्साह देखा गया। राम भक्ति का जोश श्रधालुओं के सिर चढ़ बोला रहा था। इस महोत्सव को लेकर लोगों में इतना जुनून है कि एक सप्ताह पूर्व ही सैंकड़ो श्रद्धालु इस महोत्सव की तैयारियों में जुटे दिखे।
शाहपुरा नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शाहपुरा के 230 से अधिक मंदिरों तथा छोटे से छोटे देवालयों पर आकर्षक विधुत सजावट की गई। सभी मंदिरों में दीपक जलाने के लिए तेल, दीपक के साथ माला व प्रसाद भिजवाया गया।
बालाजी छतरी से रामनिवासधाम तक मुख्य बाजारों में तथा चौराहों को फररियों, पताको व तोरणद्वारों से सजाते हुए आकर्षक विधतु सजावट करवाई गई।
इस दौरान शाहपुरा श्याम सेवा समिति ने बाजारों में झंडे गाड़े, वही श्रीराम सेना परिवार की ओर से बाजारों को झंडियों से सजाया गया।

मुख्य समारोह त्रिमूर्ति सर्किल पर:- महोत्सव का मुख्य समारोह नगर परिषद द्वारा त्रिमूर्ति सर्किल पर आयोजित किया गया। सर्किल के बीचों बीच भगवान श्रीराम का 31 फिट ऊंचा कटआउट लगाया गया। चारों ओर विशाल पंडाल को रंग बिरंगी फररियों, झंडों व विधुत रोशनी से सजाया गया था।

भगवान राजाराम की महाआरती में उमड़ा जन सैलाब:- मुख्य समारोह में शाहपुरा श्याम सेवा समिति की ओर से भगवान राजाराम की महाआरती उतारी। यह आरती गंगा आरती की तर्ज पर उतारी गई। रंगोली बनाकर सर्किल पर दीपोत्सव मनाया गया। आरती के दौरान समिति सदस्यों ने हर श्रद्धालुओं के हाथों में पुष्पकवर के बीच दीप संजो कर दिये सैंकड़ो दीपो से भगवान की सामूहिक आरती जय घोष के साथ उतारी गई। बाद में समिति सदस्यों ने प्रसाद वितरण किया।

घर-घर जले दीपक, जगमगा उठा शाहपुरा:- नगर के प्रथम नागरिक नगर सभापति रघु नन्दन सोनी की अपील के साथ नगरवासियों से घर-घर में दीप जलाए। घर, गली मोहल्ले एवं सम्पूर्ण नगर दीपो की रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।

हुए कई आयोजन व अनुष्ठान:- महोत्सव की पूर्व संध्या पर मारू कॉम्प्लेक्स, खांया बालाजी, बारी मोहल्ला देवनारायण मंदिर सहित कई मंदिरों में विशेष अनुष्ठान के साथ कि कार्यक्रम हुए। बालाजी छतरी, चारभुजा मंदिर में श्रद्धलुओं ने छप्पन भोग लगाया। हिन्दू समाज की ओर से एक शाम श्रीराम के नाम भजन संध्या हुई।

  1. विशाल कलश व शोभायात्रा निकाली:- कहार समाज की ओर से तहनालगेट बिजासन माता मंदिर से सैकड़ो महिला कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा के साथ भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा गाजेबाजों व डीजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा शाहपुरा के एक मात्र श्रीराम मंदिर पहुंचने पर मन्दिर महंत सीताराम बाबा ने भगवान की आरती उतारी। श्रीराम मंदिर पर बने नवनिर्मित 31 फिट ऊंचे शिखर पर स्वर्णकलश चढ़ाया गया। इससे पूर्व कई जोड़ों ने हवन में आहुतियां दी।
    इस महोत्सव को सफल बनाने में शाहपुरा नगर परिषद, शाहपुरा श्याम सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, श्रीराम सेना परिवार, कहार समाज, सहित कई समाज संगठन, युवा संगठनों, धार्मिक संगठनों ने अपने अपने स्तर पर सहयोग प्रदान कर महोत्सव को भव्यता प्रदान की। नगरपरिषद, प्रशासन के साथ पुलिस ने भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखी।

Spread the love

shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *