जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की नेतृत्व में पुष्कर में भाजपा का बड़ा जलवा: कांग्रेस को एक और झटका, प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की नेतृत्व में पुष्कर में भाजपा का बड़ा जलवा: कांग्रेस को एक और झटका, प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
Spread the love

इन लोकसभा चुनावो में पुष्कर सहित पूरे देश में कांग्रेस हो जाएगी पूरी समाप्त : मंत्री सुरेश रावत

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पुष्कर (Pushkar)  में कांग्रेस को फिर दिया एक और बड़ा झटका, पूर्व पार्षद हरीश धौलपुरिया और प्रेम मघानी हुए भाजपा में शामिल, इससे पूर्व दो कांग्रेसी पार्षद भी हो चुके हैं भाजपा में शामिल

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित अजमेर भाजपा लोक सभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर चुनाव जीत की कामना की

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में तीर्थ नगरी पुष्कर की वैष्णव धर्मशाला में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जल संसाधन मंत्री एवं विधायक सुरेश सिंह रावत, देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, लोकसभा उम्मीदवार भागीरथ चौधरी, विधायक वीरेंद्र कानावत, पालिका अध्यक्ष कमल पाठक सहित गणमान्य पदाधिकारी मंचासीन रहे। बैठक से पूर्व पुष्कर सरोवर एवं श्रीब्रह्माजी की पूजा अर्चना के बाद सभी ने कस्बे की वैष्णव धर्मशाला में आयोजित पुष्कर विधान सभा कार्यकर्ताओ की बैठक में भाग लिया। बैठक में पुष्कर भाजपा के 6 मंडलों के सैंकडो कार्यकर्ता मौजुद रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रीति नीति समझा कर जिम्मेदारियां दी गई।

 

बैठक में 1008 धीरज महाराज, जीतमल प्रजापत, रामचंद्र थाकण, अर्जुन रावत, सरिता गेना, वंदना नोगिया, महेंद्र सिंह मझेवला, पुष्कर नारायण भाटी, गोरधन रावत, गजेंद्र गोस्वामी, मूलचंद रायका, त्रिलोक नामा, सुरजीत सिंह, अरुण वैष्णव, मोहन रावत, माणक रावत, रूपचंद मारोठिया, नरेंद्र चूंडावत, अर्जुन नलिया, मुकेश कुमावत, महेंद्र खंगारोत, रवि बाबा, राजेन्द्र महावर, सूरज नारायण पाराशर, ओमप्रकाश पाराशर, संपत सुवाल, हरीशंकर चौहान, रामदेव रावत, राजाराम गोयल, छोटू गुर्जर, ईश्वर सिंह, राम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जल संसाधन मंत्री रावत के नेतृत्व में पुष्कर कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के पहले पुष्कर में कांग्रेस को दूसरी बार बड़ा झटका लगा। पुष्कर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेम मंघानी और पूर्व पार्षद हरीश धौलपुरिया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व में दो कांग्रेसी पार्षद भी भाजपा का दामन थाम चुके है। जो कि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुष्कर भाजपा संगठन की लोकसभा चुनाव से पहले बहुत बड़ी उपलब्धि है।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जल संसाधन मंत्री रावत ने कहा कि मोदी  के 10 सालों में भारत देश एक विश्व शक्ति बनकर उभरा है। अब हमें मोदी  के अटूट संकल्प “विकसित भारत” को पूरा कराने लिए आवश्यक है कि सभी देशवासी मिलकर इन लोकसभा चुनाव में मोदी  की गारंटीयों को फलिभूत करते हुए “अबकी बार 400 पार” के आंकड़े को पार करने के लिए आने वाले मतदान दिवस को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराना है। लोकसभा चुनाव के बाद पुष्कर सहित पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो जाएगा।

सांसद प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि, केंद्र सरकार की नीतियों का फायदा मोदी  के नेतृत्व में अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित हुआ है। देश को एक अखंड भारत बनाने के लिए फिर से आवश्यक है कि देश में मोदी  की सरकार बने। इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस लें और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करावे।


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *