बराही माता के चरणों के दर्शन 15 को सायं
आज होंगे बराही माता के चरणों के होंगे दर्शन
विशेष मान्यता
शाहपुरा-देव कृष्ण राज पाराशर,14अप्रैल। नगर के बराही माता मंदिर में 6 माह बाद आज सोमवार को संध्या समय में ही माता की प्रतिमा के चरणों के दर्शन होंगे। पुजारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पौराणिक काल से मान्यता रही कि हर नवरात्रा की सप्तमी कालरात्रि के दिन माता को काली पोशाक का श्रंगार करवाया जाता है। सायं स्व देर रात तक माता के चरणों के दर्शन होंगे। इस मौके पर चरणों के दर्शन के लिए कल सायं से ही मंदिर में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ेगा। सामान्य दिनों में पोषक से चरण ढके रहते है।