माताजी के चरणों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

माताजी के चरणों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Spread the love

माताजी के चरणों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
6माह बाद होते है कालरात्रि चरणारविन्द दर्शन
शाहपुरा-देव कृष्ण राज पाराशर,15अप्रैल। नगर के बालाजी छतरी के पास स्थित बराही माता के चरणों के दर्शन करने के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंदिर में पुजारी सुरेंद्र शर्मा द्वारा विशेष पूजा पाठ से पूर्व माता का अभिषेक किया गया। विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिर की सजावट की गई।
पुजारी शर्मा ने बताया कि 350 वर्ष पुराने इस मंदिर में नवरात्रा की सप्तमी को काल रात्रि के रूप में मनाया जाता है। परम्परा के अनुसार हर वर्ष में दोनों नवरात्रि की सप्तमी की सायं से देर रात(कालरात्रि)तक चरणारविन्द दर्शन करवाये जाते है। ऐसी मान्यता है भाग्यशाली भक्तों को ही चरणों के दर्शन नसीब होते है। मध्य रात्रि तक मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहेगा। सामान्य दिनों ये दर्शन नही हो पाते। अब 6 माह बाद अगली नवरात्रा की सप्तमी के दिन ही श्रद्धालु चरणों के दर्शन लाभ ले पाएंगे।


Spread the love

shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *