बालिका विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह।

बालिका विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह।
Spread the love

छात्राओं ने अहिल्याबाई होल्कर को किया याद।
बालिका विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह।
आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति से अपने सपनों को ऊंचाइयां दे – एसडीएम
शाहपुरा, 31 जनवरी।
पी एम वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक समारोह मनाया गया।
अतिथि उपखंड अधिकारी भरत जयप्रकाश मीणा, नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, उप सभापति राजीदेवी धाकड आदि ने सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, गणपति वंदना के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व शाला प्रधान रीता धोबी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
खेल, शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य ममता राजावत राज्यस्तर पर सम्मानित होने पर अतिथियों द्वारा स्वागत सम्मान किया।
आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति से अपने सपनों को ऊंचाइयां दे: समारोह में छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीएम मीणा ने कहा कि आपकी शिक्षा, आपका आत्मविश्वास और आपकी दृढ़
इच्छाशक्ति से आप अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। सीनियर छात्राएं अपनी अनुज छात्राओं को प्यार दे, सम्मान दे, पढ़ाई में मदद करे। मीणा ने विद्यायल स्टॉप से छात्राओं के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर उनमें आत्मविश्वास जगाने का प्रयास करे आपकी मेहनत से ही इनका भविष्य सुधर पाएगा।
अहिल्याबाई होल्कर पर लघु नाटिका आकर्षण का केंद्र रही: नारी सशक्तिकरण की पहचान अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर छात्राओं ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। बालिकाओं, महिलाओं पर दमनकारी नीतियों पर आवाज उठाने वाली होल्कर के जीवन का सजीव प्रस्तुति देखकर सैंकड़ों छात्राओं उपस्थित
उनके अभिभावकों तथा अतिथियों ने छात्राओं की सराहना की।
इस अवसर पर कैलाश चंद्र धाकड़, बालकिशन जोशी, जयदेव जोशी, सत्येंद्र मंडेला, कन्हैया लाल बारी, महावीर माली, मंजू शर्मा, भगवती जीनगर, मोना शर्मा, सुमन पंवार, मधुलिकासक्सेना, सावित्री वैष्णव, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, दुर्गा लाल धोबी, कैलाश मंडेला, रामप्रसाद पारीक, नरेश व्यास संस्था प्रधान रीता धोबी, पीयूष गदिया, श्याम लाल शर्मा, शोभाग मल मीणा, सुनीता व्यास, तबस्सुम खान, रश्मि व्यास एवं समस्त शिक्षक व छात्राएं मौजूद रही। पूर्व छात्र परिषद के सदस्य ने द्वारा विद्यालय विकास के लिए आर्थिक सहयोग राशि विकास समिति को भेंट की।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *