प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का सफल आयोजन
13 लाख रुपये के अवार्ड पारित किए

शाहपुरा, 15 फरवरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को न्यायालय परिसर में भारतीय स्टेट बैंक, शाहपुरा क्षेत्र से संबंधित बैंक खातों के मामलों के निपटारे हेतु विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित बेनीवाल की अध्यक्षता में लगाई गई।
इस विशेष अदालत में कुल 15 प्रकरणों की सुनवाई हुई, जिनमें 13 लाख रुपये के अवार्ड पारित किए गए। जिससे कई आवेदनकर्ताओं को त्वरित न्याय मिला।
इस अवसर पर लोक अदालत के सदस्य मोहम्मद शरीफ, एसबीआई शाखा प्रबंधक डॉ. डी. आर. मीणा, तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव शिवराज धाकड़, न्यायिक अधिकारीगण, बैंक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।