नन्हे रोजेदार ने रखा रोजा।

नन्हे रोजेदार ने रखा रोजा।
Spread the love

नन्हे रोजेदार ने रखा रोजा।
छोटे बच्चों का बड़ा हौसला।
शाहपुरा 7 मार्च।
रमजान का पवित्र महीना आते ही हर ओर इबादत और नेकी की रौशनी फैल जाती है। छोटे-छोटे बच्चे भी अपने घर के बड़ों को रोजा रखते देखकर प्रेरित होते हैं और खुद भी इस पाक महीने की बरकतों में शामिल होने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में शाहपुरा की नई आबादी सिराजुद्दीन के पुत्र मोहम्मद सैफुद्दीन ने महज 4वर्ष की उम्र में पहला रोजा रखा। छोटी उम्र में रोजा रखकर बच्चे ने केवल हिम्मत और सब्र का प्रदर्शन करते हुए यह संदेश भी दिया उम्र केवल एक संख्या है, असली ताकत तो इंसान के अंदर के जज्बे और ईमान में होती है। उनकी इस नन्ही कोशिश ने पूरे इलाके के लोगों को प्रेरित किया और बच्चों में भी रमजान के प्रति उत्साह बढ़ा दिया। उसके पिता ने खा की रमजान का यह पाक महीना हम सबको संयम और भाईचारे का संदेश देता है और नन्हे रोजेदारों का यह जज्बा निश्चित रूप से हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *