शाहपुरा में एक शाम सांवरा सेठ के नाम शनिवार को हाई स्कूल में…

शाहपुरा में एक शाम सांवरा सेठ के नाम शनिवार को हाई स्कूल में…
Spread the love

शाही लवाजमे से निकलेगी ठाकुरजी की शोभायात्रा।
रात्रि में तीसरी विराट भजन संध्या।
सांवरा के दरबार में सजेगी ठाकुरजी की झांकियां।
सांवरा के लगेगा छप्पन भोग।
शाहपुरा, 7 मार्च।
सांवरा सेठ के दीवानों की ओर से शनिवार सायं 8 बजे बॉयज स्कूल के प्रांगण में “एक शाम सांवरा सेठ के नाम” विराट भजन संध्या का आयोजन होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रातः 11 बजे चारभुजा मंदिर से ठाकुरजी सांवरा सेठ की शोभायात्रा शाही लवाजमे के साथ रथ में निकाली जाएगी।
हाई स्कूल पहुंचने के बाद सांवरा सेठ की प्रतिमा को अस्थाई मंदिर में बिराजित कर उनकी झांकी सजाई जाएगी। संध्या आरती पश्चात सांवरा सेठ के छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस दौरान भगवान गणपति, हनुमान, श्रीराम भगवान के साथ, गोवर्धन पर्वत उठाते हुए भगवान कृष्ण और सभी की मनमोहक झांकियां सजाई जाएगी।
रात 8 बजे सजेगा सांवरा का दरबार: रात 8 बजेते ही आयोजन समिति (सांवरा सेठ के दीवानों) की ओर से पंडाल में सांवरा सेठ का दरबार सजाया जाएगा। इस मौके पर विराट भजन संध्या आयोजित होगी। जिसमें भजन कलाकार छोटू सिंह रावणा, प्रेम शंकर जाट, त्रिशा सुथार अपने भजनों की प्रस्तुति देंगी।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *