- जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित भव्य श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र, अजमेर में 41 साधु-साध्वियों के सान्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हो रहे हैं। धार्मिक उत्सव के पहले दिन तीर्थ क्षेत्र से घट यात्रा की शुरआत हुई जिसमें हज़ारो महिलाये सर पर कलश लेकर घट यात्रा मे शामिल हुई घट यात्रा मंदिर जी से शुरू होकर बैंक कॉलोनी, शॉपनिंग काम्प्लेक्स, गाँधी नगर होते हुए अयोध्या नगरी पहुचे जहा पर ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, वेदी शुद्धि, जप और आचार्य श्री वसुंनंदीजी महाराज के मंगल प्रवचनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इसके बाद नित्य नियम पूजा, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, नान्दी विधान व यागमंडल विधान संपन्न हुए। माता मरुदेवी की गोद भराई, इन्द्र दरबार, कुबेर द्वारा रत्नवृष्टि, सोलह स्वप्न दर्शन, नृत्य, तत्वचर्चा, गीत-अर्चना व गर्भकल्याणक की आंतरिक क्रियाएं आयोजित हुईं। पहले दिन ही देशभर से करीब 15,000 श्रद्धालु पहुंचे।
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी उप महापौर नीरज जैन और कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन ने शिरकत की और आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त कर जैन समाज की संयम और तपस्या की परंपरा को सराहा।
- पंचकल्याणक महोत्सव 25 अप्रैल तक चलेगा। 23 अप्रैल को विशेष जेनेश्वरी दीक्षा का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि आचार्य वसुंनंदीजी की प्रेरणा से 11 वर्षों में बने इस तीर्थ क्षेत्र में भगवान शांतिनाथ की 54 फीट ऊँची प्रतिमा और पद्मासन में विराजित 24 तीर्थंकरों की 11.25 फीट ऊँची जिन चौबीसी की स्थापना की गई है। महोत्सव हेतु परिसर में अस्थायी अयोध्या नगरी का निर्माण भी किया गया है।
- बाइट :- मनोज कुमार, महामंत्री